बेटी की शादी से 9 दिन पहले मां की मौत:खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन के करंट की चपेट में आई

कामां थाना क्षेत्र के नगला हरनारायण पाछौल गांव में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। वह पशुओं के लिए चारा लेने खेत में गई थी। परिजनों ने उसे बेहोशी की हालत में कामां उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान समय सिंह गुर्जर की पत्नी संजो गुर्जर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संजो गुर्जर खेतों में हरा चारा लेने गई थीं। इसी दौरान वह खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन के संपर्क में आ गईं, जिससे उन्हें करंट लगा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि संजो गुर्जर की बेटी का विवाह 19 फरवरी को होना तय था। शादी से ठीक 9 दिन पहले हुई इस घटना से परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *