कटनी में कार पलटी, दो युवक घायल; एंबुलेंस नहीं मिली:डेढ़ घंटे इंतजार की बात सुन निजी वाहन से अस्पताल ले गए परिजन

कटनी के कैमोर थाना क्षेत्र में लाल नगर के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को भी उजागर कर दिया है। हादसे में लाल नगर निवासी रवि बर्मन और देव नारायण को गंभीर चोटें आईं। रवि बर्मन के सीने में चोट लगने के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वे बेहोश हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। डेढ़ घंटे तक नहीं मिली एंबुलेंस घायलों को जब कैमोर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले जाया गया, तो वहां से जिला अस्पताल रेफर करने के लिए एंबुलेंस नहीं मिल सकी। एंबुलेंस कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे बाद आने की बात कही। घायलों की हालत नाजुक देख परिजन और इंतजार नहीं कर सके और मजबूरी में निजी वाहन से उन्हें कटनी जिला अस्पताल ले जाना पड़ा। ग्रामीणों में नाराजगी समय पर एंबुलेंस न मिलने से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि गंभीर आपात स्थिति में भी स्वास्थ्य सेवाओं का न मिलना प्रशासन की बड़ी नाकामी है। स्थानीय लोगों ने कैमोर PHC में पर्याप्त स्टाफ और 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। अधिकारी क्या बोले? ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर विनोद कुमार ने बताया कि कैमोर केंद्र की एंबुलेंस बरही गई हुई थी, जिस कारण तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। हमने कटनी से ‘जननी एक्सप्रेस’ वाहन बुलाया था, लेकिन परिजनों ने प्रतीक्षा नहीं की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *