छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री इशिका यादव ने रंग झांझर अवार्ड 2025-26 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेत्री का खिताब जीता है। उन्हें यह सम्मान उनकी सुपरहिट फिल्म ‘मोर छंइहा भुईयां 3’ में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया। रंग झांझर अवार्ड छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन की तरफ से हर साल आयोजित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रदेश के फिल्म जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को सम्मानित करता है। इशिका यादव कोरबा की रहने वाली हैं। इशिका ने फिल्म निर्देशक का जताया आभार इस उपलब्धि के बाद इशिका यादव के प्रशंसकों में खुशी का माहौल है। उन्होंने यह अवॉर्ड अपने परिवार, दोस्तों और शुभचिंतकों को समर्पित किया, जिन्होंने हमेशा उन पर विश्वास किया। इशिका यादव ने फिल्म निर्देशक सतीश जैन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘मोर छंइहा भुईयां 3’ जैसी बड़ी फिल्म में काम करने का अवसर देने के लिए वह उनकी आभारी हूं। जिसकी बदौलत उन्हें यह खिताब मिल सका। कड़ी मेहनत से एक अलग पहचान बनाई छत्तीसगढ़ी सिनेमा में कई वर्षों से सक्रिय इशिका यादव ने अपने अभिनय और कड़ी मेहनत से एक अलग पहचान बनाई है। लगातार सफल फिल्में देने वाली इशिका को प्रदेश की उभरती हुई सुपरस्टार्स में गिना जाता है। इशिका यादव ने बताया कि, इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के कई बड़े कलाकारों ने हिस्सा लिया, जहां उन्हें महत्वपूर्ण स्थान मिला। इशिका यादव कोरबा की रहने वाली हैं। एसईसीएल की एसबीएस कॉलोनी में रहती हैं। उनके कोरबा पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


