बाड़मेर में नाबालिग के साथ गैंगरेप, 4 डिटेन:घर के बाहर से बाइक पर उठाकर ले गए, अश्लील वीडियो बनाकर धमकाया

बाड़मेर में घर के बाहर खड़ी नाबालिग को 2 बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने डरा-धमकाकर किडनैप कर लिया। रूम में ले जाकर चारों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। अश्लील वीडियो बनाए और डराया कि इस बारे में किसी को बताया तो जाने से मार देंगे। वीडियो शेयर कर देंगे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। वहीं चारों युवकों को डिटेन कर लिया है। कल पीड़िता के बयान दर्ज करवाएं जाएंगे। वहीं पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयाना कर लिया है। जांच की जा रही है। बिना नंबरी बाइक पर किडनैप किया पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया- सोमवार को दोपहर 12 बजे पूरे परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां पर चले गए थे। 16 साल की नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान बिना नंबरी दो बाइक पर आए चार युवकों ने उसे देखकर बाइक को रोक दी। डरा-धमकाकर बाइक पर बैठाकर किडनैप कर ले गए। वहां पानी पिलाया। गैंगरेप करने का आरोप इसके बाद वहां पर रूम में ले जाकर चारों युवकों ने गैंगरेप किया। अश्लील वीडियो बनाए। नाबालिग को डराया अगर किसी को बताया तो जाने से मार देंगे। वीडियो भी शेयर कर देंगे। चारों युवक नाबालिग को घर के पास छोड़कर भाग गए। नाबालिग को रोता देख वहां पर खड़े लोग वहां पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजनों को नाबालिग ने आपबीती बताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *