पंजाब के मानसा में पुलिस ने एक ASI के खिलाफ कार और लाइसेंसी पिस्तौल छीनकर फरार होने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मीडिया में खबर आने के बाद की गई। मानसा के DSP बूटा सिंह ने बताया कि बीते दिनों राम देते वाला चौक में ASI धन्ना सिंह ने गुरप्रीत सिंह से लिफ्ट मांगी थी। लिफ्ट देने के बाद धन्ना सिंह ने गुरप्रीत सिंह के साथ मारपीट की और उनकी इनोवा कार तथा लाइसेंसी पिस्तौल लेकर फरार हो गया था। गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी DSP बूटा सिंह के अनुसार, पीड़ित गुरप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर ASI धन्ना सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस धन्ना सिंह की गिरफ्तारी और पिस्तौल की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़ित बोला- खबर प्रकाशित होने पर केस दर्ज हुआ पीड़ित कार चालक गुरप्रीत सिंह ने मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि खबर प्रकाशित होने के बाद ही पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें न्याय दिलाया है। उन्होंने बताया कि ASI उनकी इनोवा कार, लाइसेंसी पिस्तौल, मोबाइल और कारतूस लेकर फरार हुआ था।


