विधिक सहायता टीम ने डीडवाना जिला कारागृह का किया दौरा:परखी व्यवस्थाएं, कैदियों से की बात; बताए उनके अधिकार

डीडवाना जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डीडवाना के तत्वावधान में हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नाहर सिंह मीणा और सचिव महावीर सिंह चारण के निर्देशन में टीम ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल की टीम ने जेल परिसर की व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया। टीम ने कैदियों को दिए जा रहे भोजन, पेयजल, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति परखी। जेल प्रशासन को मानवाधिकारों के संरक्षण और निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दल ने विचाराधीन कैदियों से भी बातचीत की और उनके मामलों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। टीम ने आर्थिक रूप से कमजोर बंदियों को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण टीम में चीफ डिफेंस काउंसिल विकास ठोलिया, डिप्टी डिफेंस काउंसिल रोहिणी वैश्य और हरफुल राव शामिल थे। सहायक डिफेंस काउंसिल विपुल कुमार, आरती सिखवाल और फिरोज खान भी उपस्थित रहे। इनके अलावा, विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्य सदस्य और जेल स्टाफ भी मौजूद था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *