जयपुर में फैलाई दहशत, दो हिस्ट्रीशीटर अरेस्ट:धमकाते हुए कार तोड़ किया था पथराव, छिपने के लिए बदल रहे थे ठिकाने

जयपुर में एक परिवार को धमकाते हुए कार तोड़कर पथराव कर दहशत फैलाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर को अरेस्ट किया है। मालवीय नगर थाना पुलिस से बचने के लिए दोनों हिस्ट्रीशीट छिपने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। डीसीपी (ईस्ट) संजीव नैन ने बताया- मामले में आरोपी बदमाश मनीष सैनी (34) निवासी विनोबा विहार मॉडल टाउन मालवीय नगर और आचित्य सिंह पंवार उर्फ हनी सिंह उर्फ हनी टाइगर (25) निवासी महेन्द्र नगर कटेवा नगर श्याम नगर को अरेस्ट किया गया है। मालवीय नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी के खिलाफ 31 क्रिमिनल केस और श्याम नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर आचित्य सिंह उर्फ हनी के खिलाफ 11 प्रकरण दर्ज है। मामले में फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। पुलिस टीम ने रविवार देर रात दबिश देकर दोनों हिस्ट्रीशीटर को धर-दबोचा। मालवीय नगर थाना पुलिस मामले में पूर्व में दो बदमाश गौरव कलवानी और प्रतीक नायक को अरेस्ट कर जेसी भेज चुकी है। कॉलोनी में मचाई थी दहशत
एसीपी (मालवीय नगर) विनोद शर्मा ने बताया- मालवीय नगर के सेक्टर-10 निवासी किशन मीणा (32) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ मालवीय नगर रहता है। 28 जनवरी रात करीब 9 बजे वह गोपालपुरा से घर आ रहा था। इसी दौरान हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी अपने 15-20 साथियों के साथ उसके पीछे लग गया। इस दौरान उसे मारने के लिए कार को ओवर टेक कर रोकने की कोशिश भी की। लेकिन वह बदमाशों से बचने के लिए कार दौड़ाकर जैसे-तैसे अपने घर पहुंचा। कार में तोड़फोड़ कर घर पर फेंके पत्थर आनन-फानन में घर के बाहर कार खड़ी की और जान बचाने के लिए वह घर के अंदर घुस गया। पीछा करते हुए चार गाड़ियों में हिस्ट्रीशीटर मनीष सैनी, अक्षय सैनी, हनी टाइगर, रोहित वर्मा समेत अन्य करीब 15 लोग वहां पहुंच गए। कॉलोनी में बीच रोड पर गाड़ी खड़ी कर डंडे-सरियों के साथ बदमाश हंगामा करने लगे। बदमाशों ने गाली-गलौच कर सबसे पहले डंडे-सरियों से घर के बाहर खड़ी कार में जमकर तोड़फोड़ की। उसके बाद घर पर डंडे फेंकने के साथ पथराव भी किया। बचाने के लिए गुहार लगाता रहा परिवार दर्जनभर से अधिक बदमाशों के हमला करने से परिवार सहित कॉलोनी में दहशत फैल गई। गाली-गलौच करते हुए बदमाश किशन के घर के अंदर जा घुसे। बचने के लिए परिवार घर की छत पर पहुंच गया। उसके बाद भी मारने के लिए बदमाश नीचे से पत्थर फेंकते रहे। छत पर मौजूद महिलाएं चिल्लाती रही फैमिली है, यहां से चले जाओ। लेकिन, बदमाशों का आतंक उसके बाद भी खत्म नहीं हुआ। जब कॉलोनी के लोग साहस कर इकट्ठा होने लगे तो हमलावर अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठकर वहां से भाग गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *