ट्यूशन टीचर ने बाथरूम में लगाई आग, हुई मौत:घर पर अकेली थी, बाथरूम में घुसकर लगाई आग, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम

सेक्टर-8 में मंगलवार शाम एक 50 वर्षीय महिला की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान रजनी देवांगन के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और CSP समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रजनी देवांगन ट्यूशन पढ़ाती थीं और परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी। उनके बेटे डॉक्टर हैं जबकि बेटी MBBS की पढ़ाई कर रही है। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। जब परिजनों को काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा। वहां बाथरूम में महिला की लाश मिली। घटना स्थल पर बाथरूम का प्लास्टिक का दरवाजा जला हुआ पाया गया है। इसके अलावा अंदर माचिस की एक तीली भी नजर आई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। फॉरेंसिक टीम ने बाथरूम और आसपास के हिस्से से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय घर के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि तो नहीं हुई। फिलहाल मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *