होशियारपुर में सफारी ने मारी बाइक को टक्कर, मौत:200 मीटर तक घसीटा, कपड़े बेचकर घर लौट रहा था, ड्राइवर फरार

होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ में दारापुर बाईपास के पास पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार मंदीप कुमार की मौत हो गई। बता दे कि बाइक सवार को एक सफारी गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उसके कपड़े गाड़ी में फंस गए और उसे करीब 200 मीटर तक घसीटा गया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि मंदीप कुमार निवासी घोगरा गांवों में फेरी लगाकर कपड़े बेचकर अपने गांव लौट रहा था। यह हादसा पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रक यूनियन के सामने हुआ। पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने उसे टक्कर मारी थी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार वहीं हादसे के बाद सफारी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। ड्राइवर ने गाड़ी को 6 किलोमीटर आगे गांव खुडा के पास सर्विस लाइन पर रोका और वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर रोड सेफ्टी फोर्स के थाना प्रभारी जसविंदर सिंह, कांस्टेबल लांबा और रुचिका डडवाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सफारी को कब्जे में लिया घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होने गाड़ी का पीछा करते हुए गांव खुडा के पास सफारी गाड़ी को कब्जे में ले लिया और ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। टांडा पुलिस के एएसआई जगदीप सिंह इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *