रायपुर के कुशालपुर इलाके में दिनदहाड़े सरकारी स्कूल की शिक्षिका के घर से चोरी हुई है। प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर-01 मेन रोड स्थित मकान नंबर 200 (सर्वोदय स्कूल के पास) रहने वाली शिक्षिका सुनीता साहू के घर से अज्ञात चोर ने 4 लाख 70 हजार कैश, सोने-चांदी के जेवरात और अहम दस्तावेज पार कर दिया। शिकायकर्ता सुनीता साहू ने पुलिस को बताया कि, वह पेशे से सरकारी स्कूल ग्राम रसनी (आरंग) में शिक्षिका हैं। अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। 8 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7.30 बजे दूध वाला घर आया था। उस समय उन्होंने अलमारी से बैग निकालकर दूध के पैसे दिए और बैग को बेडरूम के पलंग पर रख दिया। बैग में 3 लाख 45 हजार कैश, सोने की दो पुरानी अंगूठियां, दो सोने की चेन, एक चांदी की चेन, एसबीआई आरंग और बैंक ऑफ बड़ौदा (गवर्नमेंट मिडिल स्कूल रसनी) की पासबुक, स्कूल के एचएम की सील, अलमारी के लॉकर की चाबी, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच पीड़ित के घर जिस समय वारदात हुई, उस समय घर में बेटे मौजूद थे। दोपहर 12.30 बजे शिक्षिका ने अपने बैग की तलाशी ली, तो वो गायब मिला। पीड़िता के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत 4 लाख 70 हजार है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


