फलोदी पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोमसिंह तीन महीने से फरार चल रहा था। थानाप्रभारी भंवराराम ने बताया- पुलिस टीम ने 17 नवंबर 2025 को सांवरीज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी भोमसिंह के घर से 2.760 किलो डोडा पोस्त जब्त किया था। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ फलोदी पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भोमसिंह (28) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है।


