जालंधर में पतंग की डोर को जलाते समय लगी आग:घर में भाई-बहन फंसे, युवती के बाल जले, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

जालंधर के बस्ती शेख इलाके में एक घर की तीसरी मंजिल पर पतंग की डोर जलाने के प्रयास में आग लग गई। इस घटना में घर में मौजूद भाई-बहन फंस गए, और आग से बाहर निकलते समय युवती के बाल झुलस गए। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, लेकिन दमकल विभाग ने दो गाड़ियों की मदद से उस पर काबू पा लिया। यह घटना तब हुई जब घर के सदस्य दवाई लेने अस्पताल गए हुए थे। घर में नौ साल का बेटा पतंग उड़ा रहा था। उसने पतंग की डोर को आग लगाकर जलाने की कोशिश की, जिससे पास पड़े लकड़ी के सामान में आग लग गई। आग लगने के दौरान उसकी बहन भी छत के पास वाले कमरे में मौजूद थी।
तेज हवाओं के कारण आग की लपटें तेज फैली तेज हवाओं के कारण आग की लपटें तेजी से फैल गईं और दोनों बच्चे घर में फंस गए। बेटे ने अपनी बहन की मदद की और उसे कमरे से बाहर निकाला। इसी दौरान युवती के बाल आग की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने आग का धुआं देखकर तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग बुझाने तक घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *