मर्डर की सजा काट रहे युवक की हत्या:एक दिन पहले ही पैरोल पर छूटा था, 7 साल की हुई थी जेल

झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र के मोजा मदनपुरिया चूरेल गांव में एक युवक का शव नहर किनारे खेत में मिला। मंगलवार दोपहर घटना की सूचना पर अकलेरा थाना के एएसआई अब्दुल सलीम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी धर्माराम जाट ने बताया-मृतक की पहचान कालू लाल (50) निवासी मदनपुरिया के रूप में हुई। युवक के दोनों पैर में कट के निशान थे। साथ ही सिर पर गहरी चोट थी। मर्डर के मामले में हुई थी 7 साल की सजा
पुलिस ने बताया-कालूलाल को 2021 में गांव के ही भैरूलाल का मर्डर किया था। इसके लिए उसे 7 साल की सजा हुई थी। पैरोल मिलने के बाद वह सोमवार को ही गांव लौटा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी हत्या हो गई। शव को मोर्च्युरी में रखवाया
थानाधिकारी धर्माराम जाट ने बताया-शव को अकलेरा अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है। …. यह भी पढ़ें जयपुर में कुल्हाड़ी से वार कर किसान की हत्या; VIDEO:जमीन पर पटककर लाठी-डंडों से भी पीटा, रास्ते को लेकर हुआ था विवाद जयपुर में रास्ते के विवाद को लेकर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से वार कर किसान की हत्या कर दी गई। किसान और उसके परिवार का पड़ोसी से झगड़ा चल रहा था। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *