7 दिन में सरकार ने 10200 करोड़ का लिया कर्ज:बाजार से पांच हजार करोड़ का नया कर्ज लिया, चालू वित्त वर्ष में 67300 करोड़ हुआ कर्ज

मध्य प्रदेश सरकार ने बजट सत्र के पहले बाजार से 5 हजार करोड़ का नया कर्ज लिया है। एक हफ्ते में लिया गया यह दूसरा कर्ज है जो तीन किस्तों में लिया है और इसका भुगतान सरकार को बुधवार को होने वाला है। इसके बाद चालू वित्त वर्ष में लिए गए कुल कर्ज की संख्या 36 हो गई है और कर्ज का आंकड़ा 67300 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। जनवरी 2026 तक सरकार ने 30 कर्ज लिए थे जो फरवरी के पहले दस दिनों में लिए गए कुल छह कर्ज मिलाकर 36 तक पहुंच गया है। तीन फरवरी को तीन नए कर्ज लिए जाने के बाद आंकड़ा 33 तक पहुंचा था और आज फिर तीन अलग अलग किस्तों में कर्ज लिया गया है। 10 फरवरी को लिए गए दो-दो हजार करोड़ के दोनों ही कर्ज 21 साल और 16 साल की अवधि के हैं जबकि 1000 करोड़ रुपए का तीसरा कर्ज 8 साल की अवधि के लिए है जिसका भुगतान छमाही ब्याज के रूप में किया जाएगा। यहां गौरतलब है कि मंगलवार को ही मोहन सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट का प्रजेंटेशन कैबिनेट के सामने किया है जिसे 18 फरवरी को विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे। एग्रीकल्चर स्कीम, सिंचाई और पॉवर प्रोजेक्ट तथा कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के स्थायी निर्माण के नाम पर यह कर्ज लिए गए हैं। 2025-26 में महीने दर महीने ऐसे लिया कर्ज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *