15 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई:जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने विभागवार पेश की प्रगति रिपोर्ट

जालोर जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाए जा रहे प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गवांडे की अध्यक्षता में यह बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने 15 सूत्री कार्यक्रम की विभागवार रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में अल्पसंख्यक वर्ग की समुचित भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ललित कुमार ने 15 सूत्री कार्यक्रम की विभागवार प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नन्दकिशोर राजोरा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी गंगा कलावंत, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक, आजीविका कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के प्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक, लीड बैंक अधिकारी, सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *