अलवर में दूसरे दिन भी बर्फ जमी:रात को सर्दी चरम पर, तापमान 2 डिग्री के आसपास आ गया

अलवर जिले में लगातार दूसरे दिन बर्फ जमीं। रात को कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। लेकिन दिन में धूप निकलने से राहत है। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। सर्दी पड़ने से फसलों पर पूरी रौनक है। अलवर जिले में सुबह 4 बजे से पहले ही पाला जमा मिला। करीब 7 बजे के आसपास सूरज के उगने के बाद मंगलवार सुबह भी सफेद चादर साफ नजर आई। ऐसा ही पहले दिन सोमवार को देखा गया। गेहूं व सरसों की फसल पर ओस भी कई जगहों पर जमीं मिली है। सर्दी पड़ने से सुबह-शाम और रात काे कंपकंपी रहती है। अब आगे कोहरा होने या बादल छाने के बाद सर्दी का असर दिन में भी बढ़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *