राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतर जिलों शीतलहर की जद में हैं। जिसका असर सवाई माधोपुर पर भी दिखाई दे रहा है। सवाई माधोपुर में भी पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है। यहां अब सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी है। सवाई माधोपुर में सोमवार को सर्द हवाओं ने पूरे दिन गलन को बनाए रखा। यहां सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक धूप रही, लेकिन बीच बीच ठंडी हवाएं गलन का अहसास कराती रही। धूप जाने के साथ ही रात को शीतलहर ने गलन को और बढ़ा दिया। सोमवार को सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार सुबह 7 बजे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले सप्ताह से ज्यादा समय से पारा सिंगल डिजिट में ही बना हुआ है। तेज ठंड पड़ने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय में कड़ाके की ठंड़ पड़ने की संभावना है। आने वाले सप्ताह में सुबह व शाम को धुंध और कोहरे का असर दिख सकता है। सर्दी से बचने के लिए गांवों से लेकर शहर में चौक-चौराहों पर अलाव भी जलने लगे हैं। बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी और सर्द हवाओं की वजह से सवाई माधोपुर में तापमान गिरावट हुई है। जिसके चलते सर्दी का असर बढ़ रहा है। बर्फबारी के असर से सवाई माधोपुर में शीतलहर का दौर जारी है। इसी कारण से यहां पूरे दिसंबर माह कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है।


