पीएम मोदी आज जयपुर में,एयरपोर्ट से दादिया तक ट्रैफिक प्रेशर:पीएम और वीवीआईपी के दादिया जाने और लौटने के दौरान ट्रैफिक रहेगा डायवर्ड,4हजार से अधिक पुलिसकर्मी फील्ड में तैनात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सांगानेर के दादिया में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जयपुर आ रहे हैं। पीएम के आने और जाने के लिए एयरपोर्ट से दादिया तक विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की गई हैं। वीवीआईपी के आने और जाने के दौरान सिविल लाइन,भवानी सिंह रोड,जेएलएन मार्ग, जवाहर सर्किल,टोंक रोड पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की गई हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले मुख्य अतिथियों के आगमन और प्रस्तान के दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोका जाएगा। हालांकि पीएम जयपुर एयरपोर्ट से हैलीकॉप्टर से सीधे कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। वहीं सड़क मार्ग की व्यवस्था भी की गई हैं। पीएम के कार्यक्रम और सुरक्षा में जयपुर पुलिस के 4हजार पुलिसकर्मी तैनात पीएम मोदी के जयपुर दौरे और इस कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर जयपुर पुलिस के 4हजार से अधिक जवान और अधिकारी शामिल हैं। पुलिस का यह जाप्ता जयपुर एयरपोर्ट,मुख्यमार्ग के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा में लगाया गया हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉक्टर रामेश्वर सिंह के बताया कि सुरक्षा के लिए प्रयाप्त पुलिस का जाब्ता लगा दिया गया हैं। एयरपोर्ट से दादिया तक दो बार रिहर्सल की जा चुकी हैं। ड्यूटी पर लगने वाले सभी पुलिसकर्मियो को सुरक्षा को लेकर ब्रीफिंग भी हो चुकी हैं। पीएम विजिट में 12 आइपीएस अधिकारी, 55 एडिशनल एसपी, 86 डिप्टी एसपी, 415 एसआई एएसआई और 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात होंगे, साथ ही 11 आरएसी की कंपनी के जवान भी सुरक्षा में रहेंगे। बाहरी जिलों से आने वालों की यह रहेगी व्यवस्था भरतपुर संभाग और आगरा रोड से आने वाले वाहन बगराना से रिंग रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे,भिवाड़ी, कोटपूतली, शाहपुरा, और दिल्ली रोड से आने वाले वाहन चंदवाजी से 200 फीट एक्सप्रेस हाइवे होते हुए अजमेर रोड से रिंग रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, कोटा संभाग और टोंक रोड से आने वाले वाहन रिंग रोड से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे, बीकानेर, सीकर संभाग और सीकर रोड से आने वाले वाहन 14 नंबर एक्सप्रेस पुलिया से 200 फीट एक्सप्रेस हाइवे होते हुए अजमेर रोड से रिंग रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे,जोधपुर, अजमेर संभाग और अजमेर रोड से आने वाले वाहन नृसिंहपुरा पुलिया से वर्टिकल स्पाइन रोड, कलवाड़ा टी पॉइंट, मुहाना अंडरपास होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे,जयपुर शहर के वाहन सांगानेर से टोंक रोड, वाटिका मोड और वाटिका रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंच सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *