खंडवा में AI से पति का चाची संग बनाया फोटो:50 हजार ठगे, पत्नी भोपाल से अरेस्ट; ब्वॉयफ्रेंड के मोबाइल में मिले 10 फर्जी अकाउंट

खंडवा में एक महिला को AI से बनाई गई अश्लील तस्वीरों के जरिए बदनाम करने और 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे मामले की आरोपी महिला के परिवार की ही बहू निकली। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी महिला ने अपने पति और उसकी चाची की सोशल मीडिया से तस्वीरें उठाईं और उन्हें AI तकनीक से अश्लील रूप में बदल दिया। इसके बाद इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर विधवा महिला से 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। आरोपी पत्नी पति को छोड़ ब्वॉयफ्रेंड के साथ रह रही पुलिस जांच में सामने आया कि, आरोपी महिला राखी कपाड़िया भोपाल में अपने ब्वॉयफ्रेंड शाहरूख के साथ रहती है। उसने पति सुदामा को छोड़ दिया हैं। राखी को शक था कि उसके पति का उसकी विधवा चाची के साथ अफेयर हैं। चाची को बदनाम करने के लिए उसने सोशल मीडिया से पति और चाची के फोटो निकाले। इसके बाद उन तस्वीरों को एआई के जरिए अश्लील रूप दिया। फिर सारे रिश्तेदारों को फोटो शेयर कर दिए। रिश्तेदारी में बदनामी हुई तो विधवा चाची ने पुलिस से शिकायत की। फर्जी अकाउंट से वायरल किए, फिर पैसे ऐंठे खास बात यह है कि, एआई आधारित अश्लील फोटो वायरल होने के बाद विधवा चाची ने पुलिस से शिकायत की, तब तक यह सामने नहीं आया कि इस कृत्य के पीछे कौन है। जिस सोशल मीडिया अकाउंट से विधवा चाची को ब्लैकमेल करके 50 हजार रूपए लिए गए, वह फर्जी था। पुलिस और सायबर सेल की टीम ने आईपी एड्रेस सर्च कर जांच की तो पता चला कि यह अकाउंट किसी शाहरूख नाम के मोबाइल से भोपाल में बैठी एक महिला ऑपरेट कर रही है। मोबाइल ब्वॉयफ्रेंड का, सिम खुद महिला की थी केस की इन्वेस्टिगेशन में लगी थाना जावर पुलिस की जांच में सामने आया कि, आरोपी राखी कपाड़िया के पास उसके ब्वॉयफ्रेंड शाहरूख का मोबाइल मिला। लेकिन सिम खुद राखी की थी। इस मोबाइल में पुलिस को 10 इंस्टाग्राम अकाउंट मिले। जो कि अलग-अलग फर्जी नाम से थे। इनमें एक वह अकाउंट भी था, जिसके माध्यम से विधवा चाची को ब्लैकमेल किया गया था। पूछताछ में ब्वॉयफ्रेंड ने बताया कि राखी ने एक हफ्ते के लिए उसका मोबाइल लिया था। सिम उसी की थी और सारे अकाउंट भी राखी ने ही क्रिएट किए थे। आरोपी महिला गिरफ्तार बता दें कि, विधवा महिला ने पिछले हफ्ते मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत की थी। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने इस प्रकरण को एसपी के पास भेज दिया। मामले में जावर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की। केस की जांच कर रहे एएसआई रणजीतसिंह राजपूत ने बताया कि, सायबर एक्सपर्ट की मदद से मामले का खुलासा किया। एक टीम भोपाल पहुंची और वहां से आरोपी राखी को गिरफ्तार किया। सोमवार देर शाम उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *