ADM को दिया जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार:दो दिन पहले ही DEO को विभाग ने किया है सस्पेंड; खनिज शाखा का प्रभार डिप्टी कलेक्टर को

DEO के सस्पेंड होने के बाद ADM को जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने दो दिन पहले ही DEO को सस्पेंड किया था। वहीं रिश्वत लेते पकड़े गए प्रभारी खनिज अधिकारी का तबादला हो जाने पर डिप्टी कलेक्टर को खनिज शाखा का प्रभार दिया गया है। बता दें कि शिक्षकों को लापरवाही पर सस्पेंड करने की जगह नोटिस भेजने वाले जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर सिसोदिया को सस्पेंड कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी किए थे। साथ ही उन पर विभागीय जांच भी बिठाई गई है। शिक्षकों को सस्पेंड कर बहाली के नाम पर मनचाही जगह पोस्टिंग देने के आरोप भी उन पर लगे थे। कलेक्‍टर डॉ सतेन्‍द्र सिंह द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से शासन से जिला शिक्षा अधिकारी की पदस्थापना होने तक अखिलेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार सौंपे जाने के आदेश जारी किए गए हैं। डिप्टी कलेक्टर को दिया खनिज शाखा का प्रभार प्रभारी जिला खनिज अधिकारी दीपक सक्सेना को पिछले महीने लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। उनके साथ एक बाबू को भी पकड़ा गया था। कलेक्टर ने बाबू को सस्पेंड कर दिया था, जबकि खनिज अधिकारी पर कार्रवाई के लिए वरिष्ठ कार्यालय को लिखा था। इसके बाद शुक्रवार को उनका गुना से तबादला कर दिया गया। कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर जिया फातिमा को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ खनिज शाखा का प्रभार सौंपा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *