लगातार छठी रात तापमान 10 डिग्री से नीचे:12 दिन बाद तापमान सामान्य से अधिक दर्ज; दिसंबर के अंतिम छह दिनों में असर दिखाएगी ठंड

दिसंबर में 12 दिन बाद अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रिकॉर्ड हुआ है। सोमवार को पारा 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह औसत से 2 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह 10 बजे तक तो मौसम बहुत ठंडा था, लेकिन इसके बाद धूप तेज होती चली गई। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप में तीखेपन का अहसास हो रहा था। न्यूनतम तापमान लगातार छठी रात 10 डिग्री से कम रिकॉर्ड हुआ है। रविवार रात को भी पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार कंपकंपाने वाली सर्दी से अभी तीन-चार दिन राहत रहेगी। न्यूनतम तापमान भी 10 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड होगा। फिर दिसंबर के अंतिम छह दिनों में ठंड अपना असर दिखाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *