पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस में सोमवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इसमें रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के पुरोहित शामिल हुए। गैदरिंग की शुरुआत पवित्र सक्रामेंत की आराधना से हुई। उपयाजक नीरज कंडुलना ने इसकी अगुवाई की। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने अपने प्रवचन से पुरोहितों को मेल-मिलाप संस्कार के लिए तैयार किया। आराधना के दौरान ही सभी पुरोहितों ने पापस्वीकार संस्कार ग्रहण कर अपने आपको प्रभु के जन्म पर्व के लिए आध्यात्मिक रूप से तैयार किया। आराधना की समाप्ति पर महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने चरनी की आशीष की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत और आवश्यकता के अनुरूप अपने काम को जिम्मेदारी से करें। आधुनिक समय की चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहें। परिवार की समस्याएं और युवाओं में ड्रग्स की ओर झुकाव जैसी स्थितियों को सुधारने में अपना योगदान दें। उन्होंने क्रिसमस और नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। महाधर्माध्यक्ष ने क्रिसमस उपहार के रूप में सभी को कंबल और बाइबल डायरी प्रदान किया। सभी ने कैरोल्स भी गाए। मौके पर फादर आनंद डेविड खलखो, फादर सुशील बेक, फादर सेबास्टियन तिर्की, फादर थियोदोर टोप्पो समेत 70 पुरोहित शामिल हुए। आगमन उत्सव सह मेला कल से रांची | पल्ली खेल समिति की ओर से 18 दिसंबर से लोयला मैदान में पांच दिवसीय आगमन उत्सव क्रिसमस गैदरिंग सह मेला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। चारों दिन मेले में लाइव कॉन्सर्ट होंगे। समिति के सुनील लकड़ा ने बताया कि शाम 5 से रात 8:30 बजे तक लाइव कॉन्सर्ट चलेगा। 18 दिसंबर को सिंगर सुनील खोया, संगीता कुमारी, सतीश बांडो और पायल म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगी। आर्चबिशप हाउस में सजाई गई चरनी। क्रिसमस गैदरिंग के दौरान कैरोल गाते महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद व अन्य पुरोहित।


