मोडिफाइड करने के बाद भी पकड़ाई चोरी की बोलेरो:डीजे वाहन बनाकर प्रयागराज में बुकिंग में भेज रहे थे, यूपी से पकड़ाया चोर

रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र से चोरी हुई मैक्स बोलेरो को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी अमित निषाद उर्फ साजन (30) को गिरफ्तार किया है, जो गाड़ी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में छिपाकर बैठा था। पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली है। ग्राम राजापुर निवासी लालचंद गुप्ता ने अपनी मैक्स बोलेरो 29 दिसंबर की रात घर के बाहर खड़ी की थी। अगली सुबह जब वे उठे, तो गाड़ी गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने 4 जनवरी को सोहागी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तकनीकी इनपुट से मिली लोकेशन जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी के यूपी की ओर जाने के सुराग मिले। तकनीकी इनपुट और मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम प्रयागराज पहुंची। वहां धूमनगंज इलाके से बोलेरो बरामद की गई। पुलिस ने मौके से बीकर गांव निवासी अमित निषाद को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश किया गया आरोपी पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी के मामलों में दूसरे राज्यों तक अपराधियों का नेटवर्क फैला हुआ है। ऐसे आरोपियों की पहचान कर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *