श्री कृष्णा विद्या मंदिर में विद्यार्थियों को आशीर्वचन

रामगढ़ | शहर के विकास नगर स्थित श्री कृष्ण विद्या मंदिर में मंगलवार को बारहवीं साइंस व कामर्स के छात्र-छात्राओं के बीच आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन के सचिव विमल किशोर जाजू और सदस्य विमल बुधिया का स्वागत छात्रों ने फूलों का गुच्छा देकर किया। वहीं अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रों से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्कूल और माता-पिता का नाम रौशन करने को कहा। इस दौरान ग्यारहवीं के छात्रों ने शैक्षणिक उपलब्धियां, नैतिक अनुशासन और मूल्यपुरक शिक्षा परंपरा का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया। आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र्स्तुत कर छात्रों ने सबों का मन जीत लिया। विद्यालय प्रबंधन समिति के माननीय अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) ने विद्यार्थियों को स्नेहपूर्ण आशीर्वचन प्रदान करते हुए उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षाओं में हर वर्ष की तरह उत्कृष्टतम प्रदर्शन कर विद्यालय की कीर्ति को और अधिक दीप्तिमान करने हेतु प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *