श्रमदान से दुरुस्त कराई जर्जर सड़क

मनिका |प्रखंड के रांकीकला पंचायत में देवलाल के घर से लंका शिव मंदिर होते हुए बालेश्वर सिंह के घर तक जाने वाली सड़क पिछले 10 वर्षों से जर्जर स्थिति में थी। जिसे पूर्व मुखिया साहेब सिंह ने अलोक राय, कामेश्वर सिंह और दिलीप राम के सहयोग से निजी खर्च पर मिट्टी-मोरम भरकर दुरुस्त कराया है। इस सड़क की मरम्मत होने से नकटा, सेवधरा, उचवाबाल और रांकी कला जैसे गांवों की लगभग 3000 की आबादी को बड़ी राहत मिली है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं और खराब रास्ते की वजह से गांव में एम्बुलेंस तक नहीं पहुंच पाती थी, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण प्रशासन से गुहार लगाकर थक चुके थे, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। महुआडांड़ | न्यायालय में दायर एक रिट याचिका पर पारित आदेश के अनुपालन में महुआडांड़ थाना पुलिस द्वारा शनिवार को कुरो मोड़ के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज ने किया। वाहन जांच के दौरान दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया सहित सभी प्रकार के वाहनों की गहन जांच की गई। यह अभियान विशेष रूप से उन वाहनों पर केंद्रित रहा जिनमें प्रेशर हॉर्न, सर्किट फ्लैश लाइट, काले शीशे, लाल-पीले रंग की लाइटें, राजनीतिक दलों के झंडे तथा धार्मिक झंडे लगाए गए थे, जो नियमों के विरुद्ध हैं। जांच के दौरान कई वाहनों से राजनीतिक एवं धार्मिक झंडे मौके पर ही हटवाए गए। लातेहार | विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के सपनों को उड़ान मिलेगी। इसके लिए सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में साइंस एंड रिसर्च क्लब का गठन किया गया है। पूरी योजना की प्रेरणा और मार्गदर्शक की भूमिका में लातेहार के पूर्व सिविल सर्जन और विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. एसके सिंह हैं। क्लब में कक्षा पंचम से लेकर दशम तक के 30 छात्र छात्राओं का चयन विशेष प्रशिक्षण की दृष्टि से हुआ है। छात्र-छात्राओं को विज्ञान से अलग-अलग विषयों पर विशेष मार्गदर्शन विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने बताया कि डॉ. एसके सिंह द्वारा मंगलवार को योजना का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस में छात्र-छात्राओं से परिचय के उपरांत डॉ. एसके सिंह ने छात्र-छात्राओं को सोलर सिस्टम पर विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव रंजन कुमार पांडेय ने डॉ. एसके सिंह के पहल की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *