पाटन | मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को पाटन के दोनों केंद्रों पर शांतिपूर्ण हुई। मंगलवार को दोपहर 2 बजे से इंटरमीडिएट परीक्षा के तहत कला संकाय की भूगोल, विज्ञान संकाय की जूलॉजी तथा वाणिज्य संकाय की बीएमटी विषय की परीक्षा ली गई। पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कुल 287 नामांकित परीक्षार्थियों में से 284 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि राजकीय मध्य विद्यालय पाटन केंद्र पर 239 में से 238 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान दोनों केंद्रों पर प्रशासनिक सतर्कता के बीच कदाचार पर पूरी तरह रोक रही।


