छतरपुर| छतरपुर की पुलिस ने सलैया गांव में लगाए गए अवैध रूप से अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। इस थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को सलैया गांव में वन क्षेत्र के खेत में अवैध रूप से लगी करीब 2 एकड़ अफीम (पोस्ता) की खेती को चिह्नित किया गया। तत्पश्चात पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंच कर अवैध अफीम की फसल को पूर्ण रूप से नष्ट किया गया। इस संबंध में संबंधित व्यक्तियों की पहचान एवं संलिप्तता की जांच की जा रही है इसके पश्चात अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पलामू पुलिस आमजनों से अपील करती है कि मादक पदार्थों की अवैध खेती अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।


