चार श्रम कानूनों के विरोध में 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल

कोडरमा| केंद्र सरकार द्वारा पारित चार श्रम कानूनों के विरोध में आगामी 12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय हड़ताल को लेकर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा कोडरमा ने अपना नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है। यह जानकारी संघ के जिला सचिव शशि कुमार पांडे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।शशि कुमार पांडे ने बताया कि महासंघ की ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि चारों श्रम कानून कर्मचारी विरोधी हैं और इससे श्रमिकों के अधिकारों पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नगर निकाय आम चुनाव के चलते महासंघ प्रत्यक्ष रूप से हड़ताल में शामिल नहीं होगा, लेकिन संगठन की ओर से इस आंदोलन को पूर्ण नैतिक समर्थन दिया जाएगा।जिला सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन केंद्र सरकार से चारों श्रम कानूनों को अविलंब वापस लेने की मांग करता है। यदि सरकार ने कर्मचारियों की आवाज को अनसुना किया तो आने वाले दिनों में महासंघ को मजबूरन बड़े आंदोलनात्मक कदम उठाने पड़ सकते हैं।संघ का मानना है कि कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *