आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरेगी माले, केंद्र पर लगाए कई आरोप

भास्कर न्यूज | कोडरमा तमाम ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत 12 फरवरी की अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में मंगलवार कोडरमा प्रखंड के बेकोबार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड निर्माण मजदूर यूनियन के राजू साव ने की। बैठक में मुख्य रूप से भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य संदीप कुमार ने कहा कि 12 फरवरी की आम हड़ताल को भाकपा (माले) पूर्ण समर्थन देती है। उन्होंने जिले की जनता, मजदूरों, किसानों, नौजवानों, छात्रों, महिलाओं एवं सभी जनसंगठनों से अपील की कि वे हड़ताल को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरें। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जबरन थोपे गए चार लेबर कोड मजदूर वर्ग के अधिकारों पर सीधा हमला हैं। ये कानून मजदूरों के संगठन बनाने, एकजुट होने और संघर्ष करने के अधिकार को कमजोर करते हैं तथा उन्हें कॉरपोरेट और पूंजी के सामने असहाय बनाने की साजिश हैं। स्थायी रोजगार को खत्म कर ठेका और असुरक्षित रोजगार को बढ़ावा देना, काम के घंटे बढ़ाना और श्रम कानूनों की सुरक्षा को समाप्त करना—इन लेबर कोडों का यही असली उद्देश्य है। बैठक में संदीप कुमार, सहदेव मंडल, राजू साव, रामेश्वर प्रसाद, संजय गिरी, लक्ष्मण पांडे, गोवर्धन सुंडी, धर्म पंडित, दिनेश्वर राणा, कैलाश पंडित, अख्तर अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *