भास्कर न्यूज | इटखोरी इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आगामी 19 फरवरी से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी समय को देखते हुए शुरू कर दिया गया है। यहां 19, 20, व 21 फरवरी तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कलाकारों की चयन प्रक्रिया तेज कर दिया गया है। इनमें बॉलीवुड, स्थानीय एवं कई राज्यों के कलाकारों को महोत्सव में धूम मचाने के लिए आमंत्रित किया गया है। वहीं कुछ खास कलाकारों का चयन प्रक्रिया जारी है, जिसे जिला प्रशासन द्वारा जल्द हीं सार्वजनिक कर दिया जाएगा। स्थानीय कलाकारों का ऑडिशन भी जिला प्रशासन द्वारा जल्द हीं जिले में कराया जाएगा। इसकी तैयारी प्रशासन द्वारा पूरा कर लिया गया है। 20 फरवरी की शाम भक्ति, शक्ति और श्रद्धा का अपार बॉलीवुड में सफलता प्राप्त सूफी गायक कैलाश खेर का कार्यक्रम फाइनल माना जा रहा है। इस वर्ष भव्य महोत्सव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। इस बार के महोत्सव में कई प्रकार के नए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो इटखोरी के लिए ऐतिहासिक होगा। इस बार के महोत्सव में इटखोरी के बक्सा जलाशय एवं चतरा के भेड़ी फॉर्म स्थल को भी जोड़ा गया है। जहां पर्यटक, सैलानी और श्रद्धालु वोटिंग इत्यादि का लुत्फ उठाएंगे। वहीं गंगा आरती धार्मिक दृष्टिकोण से बेहतर होगा। गंगा आरती से नदियों की साफ-सफाई और सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मंदिर परिसर के मंदिरों एवं बाउंड्री वॉल इत्यादि की रंग रोगन कार्य भी अंतिम चरण पर चल रहा है। वहीं भव्य सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए महोत्सव स्थल पर मंगलवार को रांची टेंट हाउस पिरामिड द्वारा पांच ट्रकों से सामग्रियां आ चुका है। बुधवार को भी भारी मात्रा में इवेंट से संबंधित सामग्रियां लाई जाएगी। इसके बाद गुरुवार से मंदिर के पीछे महोत्सव सांस्कृतिक स्थल पर भव्य मंच एवं दर्शक दीर्घा कार निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। महोत्सव के दौरान फैशन शो का भी आयोजन होगा। जिसमें स्थानीय बच्चों और युवाओं को एक बेहतर अवसर प्राप्त होगा। चतरा | राष्ट्रीय बागवानी मिशन (एमआईडीएच ) योजना के तहत जिला कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता सह उद्यान विभाग, चतरा द्वारा उद्यानिकी परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत जिले के 80 किसानों का दल छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित सीबी नर्सरी एवं वीएनआर फार्म के लिए रवाना हुआ।जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार, ग्रीनरी कंपनी के निदेशक नरेंद्र पांडे तथा उद्यान विभाग के बड़ा बाबू अविनाश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस परिभ्रमण कार्यक्रम के आयोजक ग्रीनरी संस्था द्वारा किसानों को प्रशिक्षण एवं परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।परिभ्रमण का उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से अवगत कराना है, ताकि वे उद्यानिकी के क्षेत्र में बेहतर उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। रायपुर में किसान सीबी नर्सरी एवं वीएनआर फार्म में उन्नत किस्मों की खेती, पौध उत्पादन, आधुनिक प्रबंधन तकनीक, संरक्षित खेती एवं विपणन व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे।इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जलस्तर में लगातार गिरावट को देखते हुए कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली तकनीकों को अपनाना जरूरी है। उन्होंने टपक सिंचाई (ड्रिप इरिगेशन) प्रणाली को बढ़ावा देने पर जोर दिया और किसानों को नई तकनीक अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भास्कर न्यूज | इटखोरी डॉ अंबेडकर उच्च विद्यालय शहरजाम-असरिया के विद्यार्थियों को वॉलीबॉल और नेट प्रदान किया गया। इन्हें शहरजाम इंसानियत क्लब के अध्यक्ष प्रोफेसर सुशील कुमार वर्मा द्वारा खेल सामग्री उपलब्ध कराया गया है। प्रोफेसर सुशील कुमार वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का सम्मान बढ़ाने में अपना भूमिका निर्वहन करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों को खेल से मानसिक और शारीरिक संतुलन बनीं रहती है। इसलिए विद्यार्थियों को अपने-अपने रुचि के अनुसार खेल में भी ध्यान देनी चाहिए। मौके पर इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिलोकी राणा, शिक्षक दिलीप कुमार, सतीश यादव, शत्रुघ्न राणा, जयप्रकाश, उदय राणा और रिंकू कुमारी सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।


