मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी जठेरे में समागम

भास्कर न्यूज | जालंधर मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी जठेरे महेन्द्रू बाहरी बिरादरी सभा शेर सिंह कॉलोनी में भक्तों की ओर से एक शाम बाबा केशव नाथ जी के नाम धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक किया गया। इसकी प्रधान अरुण बाहरी ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नवनीत बाहरी एवं दीपिका बाहरी मौजूद रहीं। मंदिर परिसर में भक्तों ने भजनों का गुणगान कर माहौल भक्तिमय बनाया। इस अवसर पर पार्षद जतिन गुलाटी, प्रवीण महेंद्रू, राहुल बाहरी, दीपक महेंद्रू, रजत महेंद्रू, राजीव महेंद्रू, मनोज महेंद्रू, राकेश बाहरी, सतीश महेंद्रू, सूरज महेंद्रू, राहुल बाहरी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *