भास्कर न्यूज | जालंधर स्त्री आर्य समाज मंदिर मॉडल टाउन में चल रहे माघ महीने में भक्तों ने हवन किया। इसमें पंडित सत्यप्रकाश शास्त्री एवं पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाई। मुख्य यजमान के रूप में सुशील खरबंदा, नीलू खन्ना, कुंजधा तिवारी, मनीषा खन्ना, हेमा तिवारी, शिवम तिवारी, शिवानी तिवारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद पंडित रमेश ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया गया। यहां प्रधान अरविंद घई, रश्मि घई, जोगेंद्र भंडारी, सुदेश भंडारी, हिंद पाल सेठी, शशि मेहता, रजनी सेठी, विभा आर्य, लक्ष्मी राजदान, किरण महाजन, उषा मेहता, पूनम सेठी व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


