शिवरात्रि पर शोभायात्रा आज, करतारपुर में प्रभातफेरी, शाहकोट से निकलेगी जागो

भास्कर न्यूज | जालंधर पंजपीर बाजार एसोसिएशन की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में 11 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों के साथ चल रही है। प्रबंधकों ने बताया कि जय शंकर मंदिर पंजपीर बाजार से दोपहर 1 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पंजपीर बाजार से चलकर गुरुद्वारा पंज प्यारे, अटारी बाजार, बोहड़ वाला चौक, पीर बोदलां बाजार, शेखां बाजार, फूला वाला चौक, हनुमान चौक, जग्गू चौक, भैरों बाजार, किला मोहल्ला, खिंगरा गेट से होते हुए जय शंकर मंदिर पंजपीर में प्रभु की आरती के साथ यात्रा को समापन किया गया। शोभायात्रा में शिव तांडव, शिव स्वरूप, राधा कृष्ण स्वरूप, महाकाली की पालकी, बाला जी की रथ यात्रा देखने योग्य होंगे। यहां पं. लखी राम, निर्मल बेदी, केवल पहलवान, बिट्टू सचदेवा, राजू, हैप्पी आनंद, हर्ष दुआ, सतपाल, संजय नैयर, निशू नैयर, एचडी मल्होत्रा, टिंकू जैन, सौरभ, ईशू, शुभम व अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *