जालंधर | संत आशारामजी बापू द्वारा प्रेरित महिला उत्थान मंडल ने जालंधर कैंट में माता-पिता पूजन दिवस मनाया। इसमें बच्चों, बड़ों, युवाओं ने अपने माता-पिता का पूजन विधि विधान के साथ किया। जय जय माता-पिता आरती के साथ सभी ने पुष्प वर्षा कर माता-पिता का वंदन किया। बहनों ने बताया कि 14 फरवरी को युवा वेलेंटाइन डे मनाते है जोकि भारतीय संस्कृति का प्रतीक नहीं है। माता-पिता पूजन दिवस मनाकर अपनी संस्कृति का व अपने माता-पिता का आदर करें। यहां पूनम कक्कड़, मधु, पलक, सोनी, सुभद्रा, प्रिया, गीता व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।


