नूरमहल में 5.71 करोड़ से सीवरेज लाइन बिछेगी

भास्कर न्यूज | जालंधर नूरमहल में मौजूदा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से कोट बादल खान तक राइजिंग मेन पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू किया जा रहा है। जिला जन संपर्क विभाग ने ये जानकारी दी है। इसके अनुसार कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान के विशेष प्रयासों के बाद इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। मुख्य प्रशासक संदीप कुमार की देखरेख में इस कार्य को गति दी जा रही है। पिछले कई सालों से नूरमहल के लोग सीवरेज जाम और ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे थे। ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ये प्रोजेक्ट संचालित कर रही है। इसकी लागत 5.71 करोड़ रुपए होगी। नूरमहल कस्बा एनआरआई बैल्ट है। यहां पुरानी सराए व पुराने बाजार हैं। विदेश जाकर जो पैसा लोगों ने कमाया, इससे शानदार घर बनाए। अपने इलाकों में विकास कार्य करवाए गए। अब नए हाईवे बनने के बाद नूरमहल में शहरीकरण भी बढ़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *