बार काउंसिल सदस्यता के लिए पूर्व डीबीए अध्यक्ष नरिंदर सिंह ने नामांकन किया

जालंधर | जिला बार एसोसिएशन जालंधर के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता नरिंदर सिंह ने मंगलवार को बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य पद के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन बार काउंसिल द्वारा अधिसूचित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित स्थल पर प्रस्तुत किया गया। बार काउंसिल के चुनाव मार्च 2026 में आयोजित किए जाने हैं। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचनाओं के अनुसार मतदान 17 मार्च को चंडीगढ़ में तथा 18 मार्च को पंजाब और हरियाणा के जिला एवं उप-मंडल मुख्यालयों पर होगा। नरिंदर सिंह ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की विभिन्न बार एसोसिएशनों के अधिवक्ताओं द्वारा दिए गए प्रोत्साहन और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर किशोर सरीन, आरके बजाज, करण कालिया, किरण मदान, यज्ञदीप, साहिल ठाकुर, मनिंदर सचदेवा, राजेश वर्मा, संजीव कंबोज, दिनेश जस्सी, किरण मदान, नर्वदेश्वर सिंह, समीर गौतम, कुणाल कालिया, राजीव रतन सहित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अन्य अधिवक्ता शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *