मोहल्ला कुल्लियां में सीवेज और पानी की समस्या, जंगलात महकमे ने की रास्ता रोकने की कोशिश

भास्कर न्यूज | जालंधर वार्ड नंबर 63 में डीएवी कॉलेज के नजदीक स्थित मोहल्ला कुल्लियां में जंगलात महकमे द्वारा उनका मुख्य रास्ता बंद करने का प्रयास किया गया। श्री गुरु रविदास धर्मशाला प्रबंधक कमेटी के नेतृत्व में मोहल्ला वासियों ने मेयर विनीत धीर को मांग पत्र सौंपकर अपनी व्यथा सुनाई। मोहल्ला निवासियों ने मेयर को बताया कि जंगलात महकमे द्वारा उनके मुख्य रास्ते के सामने लोहे के एंगल लगाए जा रहे हैं। निवासियों को डर है कि एंगल लगाने के बाद जल्द ही वहां कटीली तारें लगा दी जाएंगी, जिससे उनका रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। मोहल्ले के लोगों ने इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया। दूसरी ओर, मौके पर मौजूद जंगलात महकमे के कर्मचारियों का कहना था कि ग्रीन बेल्ट योजना के तहत सड़क के किनारे बाउंड्री बनाई जा रही है। इसके साथ ही निवासियों ने जर्जर सीवरेज और पानी की पाइपलाइनों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि गंदा पानी पीने वाली पाइपों में मिल रहा है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। मेयर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके का मुआयना करने और समाधान निकालने के निर्देश जारी किए हैं। इस मौके पर प्रधान हरीश चंद्र, रजत, सुखविंदर, चरण दास, रामप्यारी, उषा रानी, हरीश चंद्र, सुभाष कुमार, बिमला, करनजीत, नसीब चंद, बक्शो देवी, नरेश, राज कुमार, चन्नो देवी, बलविंदर कुमार, महेश कुमार‌ आदि मौजूद रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *