जरूरत का सामान व गिफ्ट देकर बच्चों के चेहरों पर लाए मुस्कान

जालंधर | एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के एनएसएस क्लब ने रेड क्रॉस स्कूल में हेल्पिंग हैंड्स सामाजिक सेवा गतिविधि का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य छात्रों के बीच सामुदायिक सेवा की भावना को मजबूत करना था। इस मौके संस्थान के निदेशक डॉ. राजेश बग्गा ने कहा, जब युवा मन सेवा और सहयोग के आनंद को समझते हैं, तो वे करुणामय भविष्य के वाहक बनते हैं। ऐसे प्रयास न केवल जिम्मेदार पेशेवरों, बल्कि संवेदनशील और सामाजिक रूप से जागरूक नागरिकों का निर्माण करते हैं। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने जरूरत का सामान व गिफ्ट बच्चों को भेंट किए। इस मौके विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों और संवाद के माध्यम से बच्चों के साथ समय बिताया। इस पहल से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *