भास्कर न्यूज | जालंधर आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर-कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सेंट सोल्जर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। यह टूर्नामेंट 6 मार्च तक चलेगा, जिसमें विभिन्न कॉलेजों की क्रिकेट टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्देश्य छात्रों में स्पोर्ट्समैनशिप और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना है। ओपनिंग सेरेमनी में ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के मैनेजिंग डायरेक्टर मनहर अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, लगन और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स डायरेक्टर पुष्करणा भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एसएसएमटीआई कपूरथला रोड और सीटी कॉलेज मकसूदां के बीच खेला गया, जिसमें एसएसएमटीआई कपूरथला रोड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 रन से जीत दर्ज की। आने वाले दिनों में टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिससे युवाओं में खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी।


