यंगबीर को डीजीपी डिस्क, गुरप्रीत व लखविंदर प्रमोट

जालंधर| बीएसएफ की टेकनपुर अकादमी में 44वीं ऑल इंडिया पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप व माउटेंड पुलिस ड्यूटी मीट करवाई जा रही है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए पंजाब पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। उससे पहले पंजाब पुलिस के खिलाड़ियों को किट बांटी गई। इस दौरान पुलिस टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर यंगबीर सिंह को डीजीपी डिस्क लगाकर एडीजीपी एमएफ फारुखी की तरफ से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीआईजी इंद्रबीर सिंह, कमांडेंट जीएस औलख, डीएसपी जसविंदर सिंह, इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह, जर्मनजीत सिंह, करनवीर सिंह, संदीप सिंह, बलजीत सिंह मौजूद थे। इस दौरान गुरप्रीत सिंह, लखविंदर सिंह को एडीजीपी की तरफ से स्टार लगाकर सब-इंस्पेक्टर की पदोन्नति दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *