श्री गोविंद गौधाम में 4 मार्च को फूल बंगले में सजेंगे श्री राधा-कृष्ण

भास्कर न्यूज | लुधियाना पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गौधाम में आगामी 4 मार्च को भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव को लेकर गौधाम परिसर में तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष के आयोजन की मुख्य विशेषता यहां बनने वाला भव्य फूल बंगला होगी, जिसमें श्री राधा-कृष्ण जी के दिव्य स्वरूपों को विराजमान किया जाएगा। गौधाम प्रबंधन ने बताया कि ठाकुर जी के दर्शनों के लिए पूरे दरबार को विशेष रूप से देशी-विदेशी फूलों से महकाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन से होगी। भजन गायक अश्विनी ग्रोवर अपनी सुमधुर आवाज में भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। आयोजन की सफलता के लिए सुंदरदास धमीजा और अशोक धवन के नेतृत्व में एक विशाल टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है। सेवक मनोहर वर्मा, पंडित राज शर्मा और वीडीसी मेंबर सोनी वालिया ने बताया कि व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस सेवा कार्य में नेत्री मनीषा कपूर, राशि अग्रवाल, लीना टयारिया के साथ-साथ नरेश गर्ग मिंटू, बिनोद बांदा, चंद्रकांत जैन और प्रवीण मुकिम भी अपना विशेष सहयोग दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *