अमृतसर| रेलवे स्टेशन के सामने स्थित दुकानों के बाहर पिछले कई दिनों से गंदा पानी जमा हो रहा है। बताया जा रहा है कि सीवरेज का चैंबर ब्लॉक होने के कारण पानी बाहर सड़कों पर फैल रहा है। इससे दुकानदारों और ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदबू के कारण आसपास का माहौल खराब हो रहा है और बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। दुकानदारों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। – सुरजीत सिंह, निवासी कोर्ट रोड।


