प्रताप नगर… मेन रोड पर गड्ढे, लोग परेशान

अमृतसर| प्रताप नगर की मेन रोड पर जगह-जगह बने गड्ढों ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह सड़क क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में गिनी जाती है, जहां से दिनभर वाहनों के साथ-साथ दोपहिया और पैदल लोगों की आवाजाही बनी रहती है। बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो जाते है। लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन परेशानी झेलनी पड़ती है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रताप नगर की मेन रोड की जल्द मरम्मत कराई जाए। – निर्मल सिंह, निवासी प्रताप नगर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *