अमृतसर| डीएवी सीनियर सेकंडरी स्कूल, हाथी गेट में विशेष चित्रकला वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विद्यालय के 15 उभरते बाल कलाकारों ने भाग लेकर अपनी कलात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन किया। वर्कशाप में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रख्यात कलाकार सरदार गुरदीप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को वॉटर कलर पेंटिंग की बारीकियों से अवगत कराया और ‘परिप्रेक्ष्य’के तकनीकी पहलुओं का विशेष प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों कार्तिक (छठी), यशराज (सातवीं) और दसवीं कक्षा के कृष्णा आर्यन, भाविश व सुनील कुमार को प्रिंसीपल विकास पराशर ने ‘कलर किट्स’ देकर सम्मानित किया। प्रिंसीपल विकास पराशर ने कला विभाग के अध्यक्ष गुलशन दसाना को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में कला, संगीत के साथ-साथ 30 खेलों की निशुल्क कोचिंग भी दी जाती है।


