अमृतसर| अक्सर लोग मानते हैं कि किडनी स्टोन का अर्थ केवल असहनीय दर्द है, लेकिन यह धारणा खतरनाक हो सकती है। अमृतसर के पल्स हॉस्पिटल के वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. गुरजोत सिंह के अनुसार, कई बार पथरी बिना किसी तेज दर्द के विकसित होती है। हल्का कमर दर्द, पेशाब में जलन, धुंधलापन, मतली और थकान इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य गैस या इंफेक्शन समझकर अनदेखा कर देते हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि कम पानी पीना, अधिक नमक, जंक फूड और मोटापा इसके मुख्य कारण हैं। लापरवाही बरतने पर किडनी को गंभीर नुकसान पहुँच सकता है। पल्स हॉस्पिटल में आधुनिक लेज़र तकनीक द्वारा बिना चीरे के इलाज की सुविधा उपलब्ध है।


