अमृतसर| माता लाल देवी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को मंदिर से प्रभात फेरी निकली गई। सजी पालकी पर माता जी की प्रतिमा विराजमान की। अष्टधातु से बनी माता जी की मूर्ति को देखकर हर भक्त जयकारे लगाने लगा। शोभायात्रा सुबह 5 बजे शुरू होकर 10 बजे तक चली। बैंड बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा शहर के कई इलाकों में पहुंची। वहीं महिला भजन मंडली की ओर से माता जी को लाल चुनरी अर्पित की गई। माता जी के भक्तों द्वारा फेरी का स्वागत आरती उतारकर और पुष्प वर्षा करके किया गया। फेरी जिन घरों में पहुंची वहां भंडारा भी लगाया गया। इस मौके पर मंदिर पदाधिकारी की ओर से माता जी के सेवादारों को सम्मानित किया गया।


