अमृतसर| बाजार सिरकी बंदा स्थित प्राचीन शिवाला गंगाराम में महाशिवरात्रि के कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई। मंदिर के प्रधान अमन मेहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कमेटी के कई सदस्य पहुंचे। इस मौके पर प्रधान ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भक्तों द्वारा बाबा भोलेनाथ का दोपहर 3 बजे रुद्री पाठ शुरू होगा। जिसमें पहले बाबा भोलेनाथ की तीन पहर की पूजा होगी। पहली पूजा 3 बजे, दूसरी पूजा शाम 7 बजे और तीसरी पूजा रात भर चलेगी। जिसमें बाबा भोलेनाथ का कई प्रकार के पदार्थ से रुद्राभिषेक किया जाएगा। प्रधान अमन मेहरा ने बताया 27 फरवरी को होली के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बाबा भोलेनाथ का पंचमुखी शिवलिंग के दर्शन करवाए जाएंगे। इसी दौरान शाम के समय बाबा भोलेनाथ का विवाह शिवाला कमेटी पढेगी। इसी दौरान शोभा यात्रा में सुंदर झांकियां सजाई जाएगी। इस बैठक में दीनदयाल, विक्रम कपूर, राजेश कपूर, लक्ष्य कपूर, साहिल कुणाल, यशपाल, कुणाल सियाल समेत कई मंदिर ट्रस्टी मौजूद रहे।


