महासमुंद| नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने गत दिनों परिषद की बैठक में नगर वासियों को जल संकट से निजात दिलाने ठोस कार्य योजना बनाने का प्रस्ताव रखा था। इसके तहत लगातार शहर के विभिन्न वार्डों में बोर खनन कार्य कराए जा रहे हैं। मंगलवार को वार्ड-9 में बोर खनन कार्य के लिए भूमिपूजन अध्यक्ष ने वार्ड पार्षद, सभापति सूरज नायक व अन्य पार्षदों की उपस्थिति में किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों को बोर खनन होने से अब पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस अवसर पर पार्षद मुस्ताक खान, हाफिज कुरैशी, ओमिन टोमन कागजी, वार्ड की महिलाएं, बच्चे, युवा बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


