आकांक्षी जिलों के लिए अतिरिक्त फंड की मांग

कांटाबांजी| संसद के चल रहे बजट सत्र के दौरान राज्यसभा सांसद निरंजन बिशी ने वित्त मंत्रालय से ओडिशा के आकांक्षी जिलों के लिए अतिरिक्त अनुदान सहायता का मुद्दा उठाया। बिशी के ओडिशा के पिछड़े जिलों विशेषकर पश्चिमी ओडिशा के बलांगीर के लिए अतिरिक्त अनुदान की मांग पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्थिति स्पष्ट की है। वित्त मंत्री ने कहा कि आकांक्षी जिलों के लिए वर्तमान में अलग से अतिरिक्त अनुदान का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत फंड डेल्टा रैंकिंग के आधार पर दिया जाता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों को हर तिमाही 30 करोड़ रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। वित्त वर्ष 2019-20 से अक्टूबर 2025 तक ओडिशा के 10 आकांक्षी जिलों को 137.48 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसके अलावा ओडिशा को विशेष सहायता योजना के तहत 14,517 करोड़ रुपए मिले हैं, जिसका उपयोग राज्य सरकार इन जिलों के विकास के लिए कर सकती है। केंद्र ने स्पष्ट किया कि फंड आवंटन अब प्रदर्शन और मौजूदा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *