दोरनापाल| सुकमा जिले के मेटागुडेम में सीआरपीएफ की 131वीं बटालियन ने इरापल्ली एफओबी में कमांडेंट दीपक कुमार साहू के निर्देश पर मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इसमें मेटागुडेम, इरापल्ली, बोटेलंका व बोटेटोंग सहित आसपास के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं। जांच के दौरान ग्रामीणों का हीमोग्लोबिन और पोषण स्तर की जांच की गई। वहीं, लाइलाज बीमारियों के प्रति जागरूक भी किया गया। मेडिकल कैंप में सहायक कमांडेंट मुकुंद सिंह, शेजोल राहुल सुरेश, मेडिकल ऑफिसर डॉ. मोहित मीणा ने अपनी सेवाएं दी।


